पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Muzaffarnagar LLB Student Gangrap Case File

मुजफ्फरनगर: एलएलबी की छात्रा ने दोस्‍तों पर लगाया गैंगरैप का आरोप, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में एलएलबी की एक छात्रा से गैंगरैप का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि उसने अपने दो दोस्तों को पैसे उधार दिए थे। वापस मांगने पर दोस्तों ने ही उसके साथ गैंगरैप की घटना को अंजाम दे डाला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के खतोली थानाक्षेत्र का है। यहां मंगलवार देर रात एक एलएलबी की छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसके साथ उसके ही दो साथी दोस्तों ने गैंगरैप किया है। खतोली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी छात्रा शहर के श्री राम कॉलेज से एलएलबी सैकेंड ईयर की छात्रा है।

तीन हजार रुपए दिए थे उधार

छात्रा ने बातया कि सने कुछ महीनों पहले खतोली निवासी अपने दोस्त को तीन हजार रुपए उधार दिए थे, लेकिन बार-बार वापस मांगने पर छात्रा को पैसे वापस नहीं दे रहा था। मंगलवार को जब पूजा ने उधार दिए गए पैसों की मांग की तो दोस्‍त ने उसे पैसे देने के बहाने खतोली शुगर मिल के क्वाटर में बुला लिया। इसके बाद पूजा को बंधक बना कर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके गैंगरेप किया। छात्रा के मुताबिक, दोनों ने उसे किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली खतोली पहुंचकर पुलिस को पुरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
तस्‍वीर में: मुजफ्फरनगर थाना खतोली, जहां दर्ज हुआ केस।