पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Navratri Durga Puja Festival Artist Making Durga Statues Jhansi

नवरात्र महोत्‍सव: दुर्गा की प्रतिमाओं को अखिरी रूप देने में जुटे कलाकार,देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: प्रसिद्ध कालीबाड़ी में मूर्ति बनाता कलाकार।
झांसी. शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकार जोरशोर से देवी की मूर्तियां बनाने में जुटे हैं। कलाकारों द्वारा ध्यानचंद स्टेडियम के पास सड़क के किनारे ही मूर्ति बनाई जा रही हैं। वहीं, मंदिरों में भी मूर्तियों को बनाया जा रहा है। झांसी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक कालीबाड़ी मंदिर में भी मूर्ति बनाए बनाई जा रही है।

मूर्तिकार राजू ने बताया कि वह इस काम में करीब एक महीने से लगे हुए हैं। उन्होंने दूसरी अन्य मूर्तियों के साथ ही मां दुर्गा की एक विशाल मूर्ति तैयार की है। राजू ने बताया कि तैयार की गई मूर्ति को अब आखिरी रूप देना है। मूर्तियों में रंग भरे जा रहे हैं।
इसके साथ ही शहर के प्रसिद्ध मंदिर कैमासन मंदिर, मैमासन मंदिर, पचकुईयां मंदिर पर स्थित मंदिरों में भी नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन मंदिरों में नवरात्र के दौरान खासी भीड़ उमड़ती है। वहीं, नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।

प्राचीन काल का लक्ष्मी मंदिर भी आस्था का बड़ा केंद्र है। यह मंदिर रानी लक्ष्मी बाई के समय में बनवाया गया था। मान्यता है कि लक्ष्‍मी बाई इस मंदिर में पूजा करने आती थीं।
आगे तस्‍वीरों में देख‍िए दुर्गा प्रतिमाओं को सजाता कलाकार...