पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Neighbors Try To Sell Disabled Woman Police Arrested Chitrakoot Uttar Pradesh News

गूंगी-बहरी युवती को पड़ोसियों ने कि‍या बेचने का प्रयास, हुए गि‍रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्रकूट/झांसी. गूंगी-बहरी युवती को पड़ोसियों ने बेचने का प्रयास किया। इससे पहले नशीला पदार्थ खिलाकर युवती का अपहरण कर उसे मध्य प्रदेश ले गए। वहां उन्होंने युवती का सौदा भी कर लिया, लेकिन खरीदार युवती को ले जा पाते, इससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लि‍या। युवती बरामद कर ली गई।
युवती के अनुसार उसे सात दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। घटना चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर की है। सीतापुर निवासी गोपाल दास की 24 वर्षीय पुत्री अंजलि बचपन से ही सुन और बोल नहीं सकती।
करीब सात दिन पहले वह गायब हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसियों ने ही नशीला पदार्थ खिलाकर उसका घर से अपहरण कर लिया। वह उसे मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर क्षेत्र में ले गए। वहां पड़ोसी नरेंद्र ने उसका सौदा कर दिया। कुछ हजार रुपए में नरसिंहपुर के कुछ लोग
उसे खरीदने को तैयार हो गए। इसी बीच युवती के माता-पिता की शि‍कायत के बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करते हुए नरसिंहपुर में छापा मार दिया। युवती बरामद कर ली गई।

युवती ने अपने माता-पिता को इशारों में बताया कि उसे मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक कमरे में रखा गया। वहां उसके साथ बदसुलूकी की गई और सात दिनों तक खाना-पीना भी नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कर्वी थाना में मामला दर्ज कर लिया और युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

कर्वी थाना की फाइल फोटो।