पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Newly Married Woman Died Slip On Satirs Meerut Latest News

सहारनपुर: घर की सीढ़ियों से गिरकर नवविवाहिता की मौत, दो दिन पहले हुई थी शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर/मेरठ. यह घटना किसी फिल्‍मी कहानी से कम नहीं लगती कि सात दिसंबर को एक युवती की शादी हुई, आठ दिसंबर को सुहागरात और नौ दिसंबर को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। यह घटना थाना सिखेड़ा के गांव नगला की है। सीढ़ी से पैर फिसलने के बाद यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर की तहसील जानसठ थाना सिखेड़ा के गांव नगला निवासी चंद्रपाल की बेटी अलका (24) का बीते 7 दिसंबर को सहारनपुर की कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव गोपाली निवासी रामकूल से विवाह हुआ था। मंगलवार की दोपहर नवविवाहिता घर की सीढ़ियों से उतर रही थीं कि अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते तब तक विवाहिता ने सभी की आंखों के सामने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना से दोनों घरों में कोहराम मच गया और शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत विस्तृत जानकारी लेते हुए विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान विवाहिता के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह जाखड़ ने बताया कि शादी के मात्र दो दिन बाद ही विवाहिता की मृत्यु हो गई। ऐसे में कानूनन पोस्टमार्टम कराना जरूरी था। इसके लिए दोनों पक्षों को समझा दिया गया है।

फोटो: मृतक नवविवाहिता अलका का शव।