पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nilgai Terror In Sitapur Uttar Pradesh News

सीतापुर: शहर की सड़कों पर नीलगाय ने भरी कुलाचें, मची अफरा-तफरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुर. खेतों में अक्सर फसल चौपट करने वाली एक नीलगाय ने सोमवार दोपहर शहर के लोगों में हड़कंप मचा दिया। नीलगाय ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाका लालबाग से लेकर आंख अस्पताल तक दौड़ लगाई। इस दौरान राहगीरों, छात्राओं समेत दर्जनों लोग इसकी जद में आकर चोटिल होने से बच गए। यह सब इतना जल्द हुआ कि प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लग सकी।

लालबाग चौराहे के पास सोमवार को अचानक भीड़ को चीरते हुए एक नीलगाय कुलाचें भरते हुए नजर आई। वह पूरी रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी, जिससे बचने के लिए लोग दुकानों में घुस गए। कई राहगीर नीलगाय की जद में आने से बचने के लिए एक-दूसरे पर गिर पड़े। पलक झपकते हुए नीलगाय पुलिस ऑफिस और व एचकेएम स्‍कूल के सामने से होते हुए आंख अस्पताल परिसर में दाखिल हो गई। आंख अस्पताल कॉलोनी में लोगों ने शोर मचाते हुए इस खदेड़ा तो यह आंख अस्पताल की दीवार लांघकर कंपनी बाग में कूद गई। इसके बाद नीलगाय पेड़ की ओट और झुरमुट में गायब हो गई।
फोटो: आंख अस्पताल रोड पर दौड़ती नीलगाय।