फोटो: बाल सुधार गृह पहुंची डीएम नीलम अहलावत।
झांसी/चित्रकूट. यूपी और एमपी में आतंक का पर्याय बना कुख्यात डकैत दस्यु बलखड़िया को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। वहीं, उसका भतीजा पुलिस प्रशासन के लिए नई मुसीबत बन रहा है। दस्यु बलखड़िया का भतीजा शनिवार को बाल सुधार गृह से केयर-टेकर की तमंचे की बटों से पिटाई कर दरवाजा तोड़कर फरार हो गया। उसके साथ महोबा के दो सगे भाई और एक अन्य बाल कैदी भी भाग गया। डीएम नीलत अहलावत ने बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इन दोनों केयर-टेकर को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। दस्यु बलखड़िया के भतीजे को बांदा जेल भेजा गया था। यहां से उसे कुछ समय पहले बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उसके पास से एक थ्री नॉट थ्री बंदूक बरामद की गई थी।
बताते चलें कि चित्रकूट के शंकर बाजार में बाल सुधार गृह एक किराए के मकान में है। पिछले कुछ समय से दस्यु बलखड़िया का भतीजा दीपक पटेल को यहां लाया गया था। साथ ही बलखड़िया गैंग का सदस्य रहा बाल कैदी चंद्रप्रकाश उर्फ खज्जू व गैंगरेप के आरोपी महोबा के दो सगे भाई खुशहाल और राजा बिलाल भी बाल सुधार गृह में मौजूद था। बीती रात बलखड़िया गैंग के सदस्य, उसके भतीजे और गैंगरेप के आरोपी किशोरों ने यहां से भागने की योजना बनाई। सुधार गृह में दो केयर-टेकर मौजूद थे।
बाल सुधार गृह के सहायक अधीक्षक प्रभुदयाल ने बताया कि शनिवार की सुबह इन चारों ने इन दोनों केयर टेकर पर हमला बोल दिया। तमंचे की बट से जमकर पीट दिया और दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आगे पढ़िए क्या कहती है पुलिस...