पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Officer Made A Page On Facebook To Improve Police Image In Jhansi

पुलिस की खराब छवि को सुधारने के लिए थानेदार ने लिया सोशल मीडिया का सहारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. सोशल मीडिया की भूमिका दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब पुलिस भी अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। इन्‍हीं प्रयासों की कड़ी में झांसी के एक थानाध्‍यक्ष ने आमजन से सीधे जुड़ने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाया है। इस पेज पर मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस कई अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।

झांसी के मुख्यालय से 65 किमी. दूर झांसी-इलाहबाद मार्ग पर मऊरानीपुर के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह की सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अनोखी पहल की चर्चा दूर-दूर तक फैली है। विक्रम सिंह का कहना है कि वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस पेज से जुड़ें। इस पेज पर थानाध्यक्ष हमेशा अपनी नजर रखते हैं।

कुछ दिन पहले अवैध शराब के कारखानों के बारे में और शट्टे के ठिकानों की जानकारी ग्रामीण लोगों ने इसी पेज पर डाली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष और उनकी टीम हरकत में आई और कई शराब के ठिकानों को तहस-नहस किया और सट्टे चलवा रहै आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फेसबुक पेज पर सूचनाओं के साथ-साथ आलोचनाएं भी आती हैं। ऐसे में दोनों का ही सामना विक्रम सिंह भंली-भांति करते हैं। उनका कहना है कि समय के अनुसार चलना चाहिए। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम सभी किन माध्यमों से सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधे बातचीत होती है। पुलिस की छवि लोगों की नजर में एक मित्र की तरह बनती है।

फोटो: झांसी स्थित थाना मऊरानीपुर का फेसबुक पेज।