पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Old Man Murder Dead Body Found Saharanpur Latest Crime News

सहारनपुर: गन्ने के खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: खेत में मिली बुजुर्ग हरिया की लाश।
सहारनपुर. गांव के बाहर गन्ने के खेत में सोमवार को एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वह कई साल से अपने परिजनों से अलग रह रहा था। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पड़ताल में रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी हरिया (70) रोजाना की तरह रविवार की शाम अपने खेत पर बने मकान पर चला गया था। सोमवार को जब गांव की महिलाएं खेत पर गोबर पाथने गई तो उन्होंने हरिया की लाश खेत पर पड़ी देखी। इसका पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मृतक बुजुर्ग का बेटा समय सिंह घटनास्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता की गला घोटकर हत्या की गई है। कातिलों ने हत्या करने से पहले पिता के हाथ-पैर बांध दिए थे। मरने के बाद आरोपी इसी हालत में उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
हत्यारों ने खंगाली मृतक की झोपड़ी
बताया जाता है कि मृतक हरिया कुछ समय से अपने परिवार से अलग रहता था। उसने गांव में अपने बेटों के घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी डाल रखी थी और वह वहीं पर रहता था। संभावना जताई जा रही है कि हत्यारे पहले मृतक की झोपड़ी में पहुंचे और उसकी झोपड़ी को पूरी तरह से खंगालने के बाद उसके हाथ-पैर बांध कर उसे खेत में ले गए। वहां उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
रंजिश के चलते हुई हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही थाना जनकपुरी प्रभारी एमएस गिल और उपनिरीक्षक सुधीर उज्जवल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। थाना प्रभारी के मुताबिक हरिया की हत्या लेनदेन के विवाद में हुई है।
उनका बेटा ब्याज पर पैसा देने का काम करता हैं। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते किसी देनदार ने उनके पिता की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगे देखिए इस खबर से संबंधित तस्वीरें...