पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patient Family Demolition Emergency Ward Jhansi Latest News

इमरजेंसी में स्ट्रेचर नहीं मिलने से नाराज तीमारदारों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करते लोग।
झांसी. महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्ट्रेचर नहीं मिलने से भड़के कई तीमारदार जूनियर डॉक्टरों से भिड़ गए। उन्होंने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। इससे गुस्साए डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड के सभी मरीजों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे हड़ताल पर चले गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
बताते चलें कि महानगर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी मयंक तिवारी ने बुधवार को फांसी लगा ली थी। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों ने स्ट्रेचर तलाशा। स्ट्रेचर नहीं मिलने से वह भड़क गए। तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। इससे नाराज होकर परिजनों ने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को बाहर निकाल दिया और हड़ताल पर चले गए।
इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिनेश सिंह, सिटी मजिसट्रेट आरपी मिश्रा, सीओ सिटी कल्याण सिंह पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और सीएमओ हरिश्चंद्र आर्य ने डॉक्टरों को समझाया। इसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस ले ली। हालांकि, डॉक्टरों ने नवाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की स्लाइड में देखिए, इमरजेंसी वार्ड में खाली पड़े बेड...