पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People Beaten Samajwadi Leader Muzaffarnagar Latest News

मुज्जफरनगर: कोतवाली के बाहर लोगों ने की सपा नेता की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सपा नेता की पिटाई करते लोग।
मुजफ्फरनगर/मेरठ. शहर कोतवाली के बाहर रविवार को लोगों ने एक सपा नेता की जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि वह एक व्यक्ति से सूद पर दी गई रकम की आदायगी कर रहा था। पैसे वापस नहीं मिलने पर उसने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए संबंधित व्यक्ति और उसके 10 साल के बीमार बेटे को बिना किसी मामले में पुलिस के हवाले कर दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और सपा नेता की पिटाई कर दी। बाद में उसने कोतवाली में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक सूदखोर ने अपने पैसे वापस पाने के लिए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शबाब जैदी की मदद ली थी। उसने सपा नेता को एक व्यक्ति से अपनी फंसी रकम निकलवाने के लिए कहा। सपा नेता ने अपने रसूख का फायदा उठाते हुए मल्हुपुरा के आसिफ उर्फ गुड्डू और उसके 10 साल के बेटे को उठवा लिया। पुलिस ने बाप-बेटे को थाने में 4-5 घंटे तक बिना किसी कारण के बिठाए रखा।
इसकी सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग थाने पहुंच गए। काफी देर तक जब पुलिस ने आसिफ और उसके बेटे को नहीं छोड़ा, तो वे आक्रोशित हो गए। जैसे ही सपा नेता शबाब कोतवाली से बाहर आया, आसिफ के पजिरनों ने उस पर हमला बोल दिया। बाद में उसके समर्थकों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में इसकी तहरीर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है।
आगे वीडियो में देखिए कैसे हुई सपा नेता की पिटाई...