बागपत/मेरठ. दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के बयान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव के लोग रविवार को उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए।
स्वामी दयानंद शिक्षा प्रसार समिति के प्रबंधक जगपाल आर्य और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने बुखारी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके पुतले का दहन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शाही मस्जिद के इमाम का बयान काफी गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ मुसलमान मिलकर हिन्दुस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इस तरह के विवादास्पद बयान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।