पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Person Chanting Rama's Name Many Hours Jhansi Latest News

आठ घंटे काम और आठ घंटे आराम, बाकी वक्त बस 'जय श्री राम'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. 'सिमरिए नाम रूप बिनु देखे, कौड़ी लगे ना दाम। नाम के बांधे खींचे आएंगे, आखिर एक दिन राम'। ये लाइन झांसी के द्वारिका प्रसाद पर सटीक बैठती हैं। साहू भैरव इलाके में मूंगफली बेचने वाले इनकी साइकिल पर एक बोर्ड लगा है। इसमें उन्होंने राम का नाम जपने के बारे लिखा है। उनका मानना है कि भगवान राम का जाप करने से सारी परेशानियों से आराम मिल जाता है। राह चलते इस बोर्ड पर जिसकी निगाहें जाती हैं, वह पांच बार भगवान राम का नाम जपता है।
70 साल के द्वारिका प्रसाद को दमा है। उनका कहना है कि सांस की बीमारी से उन्हें काफी तकलीफ होती है। ऐसे में वह भगवान राम का नाम जपने लगते हैं। इससे उन्हे आराम मिल जाता है। द्वारिका प्रसाद दिन में आठ घंटे मूंगफली बेचते हैं। वह कहते है कि वह आठ घंटे काम और आठ घंटे आराम करते हैं। बाकी बचे समय में वह भगवान राम का जाप करते हैं।
द्वारिका प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। मूंगफली बेच कर वह रोजाना 35 रुपए तक कमा लेते है। इसे इनकी दवाई का इंतजाम हो जाता है। वह खुद को भगवान राम का बड़ा भक्त मानते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2000 से उन्होंने श्री राम का नाम जपना शुरू किया। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है।
फोटो: डीएम ऑफिस के बाहर मूंगफली बेचते द्वारिका प्रसाद।