पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Arrested Accused For Murdering Old Woman Gonda News

बहराइच: बूढ़ी महिला की गला दबाकर हत्‍या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराइच/गोंडा. बीते दिनों एक बूढ़ी महिला की हत्‍या का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी रामानंद यादव को हत्‍या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चलें, बीते 29 नवंबर की रात बूढ़ी महिला कलावती की अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा हत्‍या कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि उन्‍होंने अपनी टीम की मदद से हत्‍या के आरोपी रामानंद यादव को काफी मशक्‍कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल किया है।

हत्‍या के आरोपी रामानंद ने जुर्म को कबूल करते हुए बताया कि बूढ़ी महिला ने उसकी पत्‍नी को घर से बुरा-भला कहकर भगा दिया था। इस बात से नाराज होकर रामानंद ने बूढ़ी महिला की बीते 29 नवंबर की देर रात गला दबाकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिक्‍शा चलाता है। आरोपी रिक्‍शा चलाता है और घटना का अंजाम देते वक्‍त वह पूरी तरह से नशे मे था।

फोटो: पुलिस की हिरासत में आरोपी रामानंद यादव।