पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Arrested Man Accused Making Fake Marksheet Saharanpur

सहारनपुर: पुलिस ने 400 रुपए में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. सहारनपुर जिले से पुलिस ने सोमवार को यूपी बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अपने कम्प्यूटर से फर्जी मार्कशीट और डिग्री तैयार कर रहा था। वह सिर्फ 400 रुपए में यूपी बोर्ड की किसी भी क्लास की फर्जी डिग्री तैयार कर देता था। पुलिस ने उसके पास से काफी मात्रा में यूपी बोर्ड की मार्कशीट, डिग्री और एक लैपटॉप, दो स्कैनर, प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन भी बरामद की है।
एसएसपी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि गागलहेडी पुलिस और क्राइम ब्रांच को इलाके में बड़े पैमाने पर फर्जी मार्कशीट बनाने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी संदीप सैनी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस की टीम ने सियाराम इंटर कॉलेज के बाहर स्थित सैनी कम्प्यूटर सेंटर पर छापेमारी की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 300 से ज्यादा फर्जी मार्कशीट और डिग्री मिली हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी संदीप ने काफी समय से फर्जी मार्कशीट तैयार करने की बात कबूली है। उसने बताया कि जिसको भी जिस साल की मार्कशीट या डिग्री की ज़रूरत होती है, वह उसी साल की दूसरी डिग्री पर एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट करके नाम, पता, स्कूल का नाम और प्राप्तांक बदलकर देता था। इसमें प्रिंसिपल की मोहर और साइन मूल रूप में ही दिखाई देते थे। इसके लिए वह सिर्फ 400 रुपए ही जार्ज करता था और ग्राहक को फर्जी कागजात तैयार करके देता था।
फोटो: आरोपी संदीप सैनी।