फर्रुखाबाद देश में आलू उत्पादन में एक अहम स्थान रखता है। यहां से आलू की सप्लाई देसी बाजार के साथ-साथ विदेशों तक की जाती है। फर्रुखाबाद में आलू की फसल ही मुख्य है। इस वर्ष जिले में 34 हजार 210 हेक्टेयर कृषि भूमि में आलू का उत्पादन किया गया। जिले में इस वर्ष कुल आलू का उत्पादन नौ लाख नौ हजार 500 मीट्रिक टन हुआ।
आलू को लेकर फर्रुखाबाद के जमाखोरों के नए खेल से हर कोई परेशान है। फर्जी किसानों के नाम पर कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण किया जा रहा है। इस खेल से शहर के बड़े व्यापारी फर्जी किसानों के नाम पर एक तीर से दो शिकार कर रहे हैं। पहला है, फर्जी किसानों के नाम पर आलू की जमाखोरी कोल्ड स्टोरेज में कर रहे है, वहीं किसानों के नाम पर आलू जमाकर आयकर की भी चोरी कर रहे हैं। इस गोरखधंधे में बड़े व्यापारी के साथ खुद कोल्ड स्टोरेज मालिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो किसानों से सस्ते दाम पर आलू खरीद कर अपने कोल्ड स्टोरेज में फर्जी किसानों के नाम से आलू का भंडारण कर रहे हैं।
आगे पढ़िए, कैसे फर्रुखाबाद का 74 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज में हुआ जमा...