पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Purnagiri Devotee Bus Accident Two Dead Lakhimpur Kheri Latest News

पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी. पूर्णागिरी से दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। ज्यादातर यात्री लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अमीरनगर में कठिना नदी के किनारे पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लौट रही बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को निकाला गया।
इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे में दो श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया।
प्रतीकात्मक तस्वीर।