पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरेआम ऑफिस में घुसकर दबंगों ने इंजीनियर को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडा. यूपी सरकार सूबे की कानून व्यवस्था ठीक करने में असफल है। इसका जीता जागता नमूना गोंडा जिले में देखने को मिला, जहां पीडब्लूडी के एक इंजीनियर पर दिनदहाड़े उसके कार्यालय में तीन ठकेदारों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
गोंडा ज़िले में पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जीडी सिंह के कार्यालय में ही तीन हथियारबंद ठेकेदार घुस आए और उनसे नोकझोंक शुरू कर दी। आक्रोशित ठेकेदारों ने न आव देखा न ताव इंजीनियर पर जानलेवा हमला करते हुए उसे बंदूक की बट से पीटने लगे। जब अधिकारी ने शोर मचाना शुरू किया तो ठेकेदार इंजीनियर को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
वहीं दिन-दहाड़े सरकारी कार्यालय में एक सरकारी अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले से आक्रोशित अभियंता संघ व विभागीय कर्मचारियों ने नगर कोतवाली में जमावड़ा कर लिया। स्थिति भांप नगर कोतवाल ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत विभागों द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में अभियंताओं व ठेकेदारों के पर्दे के पीछे के रिश्तों को घटना का कारण मानते हुए पुलिस अधिकारी पूरी घटना की जांचकर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।
आगे पढ़े आक्रोशित अभियंता संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी...