पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Department Formed Rani Laxmi Bai Brigade For Women Protection In Trains

ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित की गई रानी लक्ष्‍मीबाई ब्रिगेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. ट्रेन में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए रानी लक्ष्‍मीबाई ब्रिगेड का गठन किया गया है। इन्‍हें अराजक तत्‍वों से निपटने के लिए हथियार भी मुहैया कराए गए हैं। ऐसे में अपराध की सूचना देने के लिए हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। अभी तक कई मामलों में ब्रिगेड द्वारा ऑन स्‍पॉट फैसले किए जा चुके हैं। रेलवे के अनुसार ब्रिगेड का गठन पूरे सेंट्रल रेलवे में किया जाएगा।

रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का कहना है कि लक्ष्मीबाई से प्रेरित होकर ब्रिगेड का गठन किया गया है। ऐसा किए जाने से कोई भी महिला यात्री यात्रा के दौरान खुद को अकेला और असुरक्षित महसूस नहीं करेगी।

महिला बिग्रेड में एक प्रभारी तथा आठ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। ब्रिगेड की प्रभारी को मोबाइल भी दिया गया है। इनका नंबर भी प्रसारित किया जा रहा है। ब्रिगेड द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में सिविल ड्रेस पहनकर मुआयना किया जाएगा। इससे ट्रेनों में मौजूद अराजक तत्‍वों की पहचान काफी आसानी से की जा सकेगी।

हैल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी

मदद के लिए महिला ब्रिगेड तक तुरंत सुचना पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 1322 पर कॉल करने पर महिला ब्रिगेड तुरंत ही मौके पर पहुंचेगी।

फोटो: रेलेवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से पूछताछ करती रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड।