पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Police Arrested Two Youngman Stolen Track Jhansi News

गैस कटर से काटकर रेल की पटरी चुराता गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. जीआरपी ने शनिवार को ट्रेन की पटरी काट कर चोरी करने वाले गैंग का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुखबिरी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से गैंग के सात सदस्य फरार हो गए, जबकि दो लोगों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चार पटरी, गैस कटर और एक सिलेंडर बरामद किए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि यह गैंग काफी समय से रेलवे ट्रैक चोरी करता था। इन्हें पकड़ने वाली टीम को इनाम दिया जाएगा।
पिछले काफी समय से ट्रेन की पटरी चोरी करने वाला गैंग सक्रिय था। शनिवार को पुलिया नंबर 9 निवासी सत्यप्रकाश और नाजिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके साथी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे ट्रैक के किनारे रिप्लेसमेंट वाली पटरी चोरी करते थे। पटरी को काटने के लिए गैस कटर और सिलेंडर की मदद ली जाती थी। चोरी के सामान को ले जाने के लिए वे एक ट्रक भी रखते थे।
क्या था पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक झांसी से 10 किमी दूर बिजौली-खजराहा के बीच रेलवे टैक के किनारे पड़ी पटरियों को काट रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि यह गैंग कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। रेल पटरियां कई जगह से गायब हो चुकी थी। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है।