पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rain On First Day Valentine Week Rose Day Jhasni Latest News

वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही मौसम हुआ बेईमान, रिमझिम बारिश से फिर लौटी ठंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. वेलेंटाइन वीक के पहले दिन ही झांसी में मौसम बेइमान हो गया। देर रात हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर लौट आई। रोज डे से पहले बारिश के साथ ही तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ा दी है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया था, लेकिन देर रात से सुबह तक हुई बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, यह बारिश फसल के लिए नुकसानदेह भी मानी जा रही है।

माना जाता है कि जनवरी खत्म होते ही ठंड खत्म हो गयी। आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। आज रेड रोज डे है। युवाओं के बीच प्यार के इजहार का सिलसिला आज से शुरू हो रहा है। वहीं, इससे पहले ही रिमझिम बारिश के बाद लौटी ठंड ने मौसम एकदम खुशगवार कर दिया है।

वहीं, यह बारिश फसलों के लिये बेहद मुसीबतभरी हो सकती है। चना, मटर, मसूर की फसल खेतों में तैयार हैं। बारिश से यह फसल बुरी तरह से चौपट हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश ज्यादा होती है तो वे एक बार फिर बर्बाद हो जाएंगे। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के दोबारा बिगड़ने की संभावना है।
आगे देखिए, बारिश की अन्य तस्वीरें...