पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी देखने गई नाबालिक को बनाया हवस का शिकार और फिर कर दी हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनभद्र । देश में भले ही दुष्कर्म को लेकर कड़े क़ानून बनाने की पहल चल रही हो, लेकिन दुष्कर्म का मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही मामला घोरावल थाना के पिडरिया गाँव में प्रकाश में आया जिसमे एक दलित नाबालिक लड़की की लाश शुक्रवार की सुबह सुनसान खेतो में मिली। नाबालिक लड़की के साथ किसी हैवान ने दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया थी। घटना की सुचना के बाद जनपद पुलिस ने मौके पर पहुच कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में शादी देखने निकली मासूम को ये नहीं पता था कि ये उसके जीवन की अंतिम रात होगी।
मृतका लड़की प्रियंका (बदला हुआ नाम ) के पिता रामधनी (बदला हुआ नाम )ने बताया कि हैवान ने दुष्कर्म के बाद कर दिया उसकी हत्या कर दी है । रामधनी ने बताया कि प्रियंका बीती रात गाँव में एक शादी देखने गयी थी । उसकी लाश सुबह खेत में मिलते ही पूरे गाँव में सनसनी फ़ैल गयी । सूचना के बाद पुलिस के भी हाथ - पैर फूल गए। घंटना के बारे में स्थानीय निवासी विनोद कहना है कि लड़की की सिर पर चोट और गला घोट कर हत्या की गयी है। जिस स्थिति में लड़की का शव पड़ा मिला उससे दुष्कर्म ही प्रतीत होता है।
ASP लाल बहादुर मौर्या का कहना है की लड़की पड़ोस में ही शादी देखने गयी थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का भी मानना है कि यह हत्या दुष्कर्म करने के बाद किया गया है।