पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rape With Fully Handicape Girl Jhansi Urai Uttar Pradesh

पूरी तरह से विकलांग युवती के साथ रेप, पंचायत ने किया समझौते का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी/उरई. कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव में विकलांग युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। वह पूरी तरह से विकलांग है। चल-फिर नहीं सकने के साथ-साथ वह बोल और सुन भी नहीं सकती है। साथ ही वह विक्षिप्त है। पीड़िता की मां के पहुंचने पर आरोपी अपने कपड़े छोड़ कर भाग गया। इसके बाद गांव में पंचायत लगाकर मामले को निपटाने की कोशिश की गई। इसके बाद बात नहीं बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पीड़िता की माता-पिता के द्वारा आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जल्द हीआरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा।
उरई के कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव निवासी गोपाल (बदला नाम) की बेटी हूमा (25) 9 दिसंबर की सुबह अपने घर पर अकेली थी। उसकी मां सुबह 5.30 बजे खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संजय सिंह (35) घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। चलने-फिरने और बोलने में नाकाम युवती इसका विरोध तक नहीं कर सकी। इसी बीच युवती की मां अचानक आ गई। उन्हें देख युवक अपने कपड़े छोड़ फरार हो गया। युवती के पिता दिल्ली में रहते हैं।
पंचायत ने की मामले को निपटाने की कोशिश
मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत हुई। ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने पंचायत में मामले को निपटाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दिल्ली रहने वाले युवती के पिता के वापस आ जाने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पूरी तरह से विकलांग है युवती
युवती पूरी तरह से विकलांग है। वह गूंगी-बहरी होने के साथ ही हाथ-पैरों से भी लाचार है। विक्षिप्त युवती खाने तक के लिये मां-बाप पर ही आश्रित रहती है। घटना से ग्रामीणों में रोश है।
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम कानपुर रवाना
घटना को अंजाम देने वाले संजय सिंह नामक आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक कानपुर देहात क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
फोटो: पिता के साथ पीड़िता।