पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेप पीड़ित मासूम के प्राइवेट पार्ट से रिस रहा था खून, सीएमएस ने नहीं भेजी एंबुलेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालौन. जिले के धुरु अहिरवार गांव में 19 वर्षीय एक युवक ने छह साल की मासूम के साथ रेप किया। इससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आ गई और खून रिसने लगा। पीड़ित मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने पहले उसे देखने से मना कर दिया। बाद में एक महिला डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और उसे झांसी रेफर कर दिया। लेकिन जब उसने झांसी ले जाने के लिए सीएमस से एंबुलेंस की मांग की तो उन्होंने उसमें तेल नहीं होने का हवाला देकर एंबुलेंस देने से इंकार कर दिया।
धुरु अहिरवार गांव निवासी मासूम के पिता की मानें तो उनकी बेटी शौच के लिए खेत में गयी थी। वहां गांव निवासी 19 वर्षीय गुड्डू नाम के एक युवक ने उसे -जबरदस्ती रोक लिया। उसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। उनकी बेटी रोते हुए घर पहुंची और उसने पुरी घटना बताई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून रिस रहा था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे देखने से इंकार कर दिया। काफी देर गिड़गिड़ाने के बाद डॉ. संध्या गुप्ता ने उसका चेकअप किया और उसे झांसी ले जाने की सलाह देने लगीं। उसके बाद उन्होंने उनकी बेटी को झांसी रेफर कर दिया। जबकि उसके प्राइवेट पार्ट से खून रिस रहा था।
आगे की स्लाइड में जानिए....पीड़िता के एंबुलेंस मांगने पर सीएम ने क्या कहाः