बहराइच/लखनऊ. बॉलीवुड फिल्म सिटीलाइट का फेमस गाना ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ लिखने वाली रश्मि को फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया है। पूर्व मंत्री ठाकुर हुकुम सिंह की पौत्री रश्मि सिंह की इस उपलब्धि से परिजनों मे खुशी का माहौल है। यूपी का नाम रोशन करने वाली रश्मि की शिक्षा दीक्षा बहराइच और इलाहबाद से हुई है।
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलें से उड़ान होती है। ये लाइनें आज रश्मि पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। इस बाबत dainikbhaskar.com की टीम ने रश्मि के परिजनों से बात की। परिजनों ने रश्मि के निजी जीवन के बारे में बताया।
रश्मि की बुआ मीना बिसेन ने बताया कि रश्मि का जन्म साल 1973 में काशी नगरी में हुआ था। रश्मि के पिता डॉ. जेपी सिंह भूतपूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग में रह चुके हैं। रश्मि की प्रारंभिक शिक्षा सुल्तानपुर में शुरू हुई। यहां पर उसने कक्षा 7 तक की पढ़ाई की। उसके बाद पिता का तबादला होने के कारण वो बहराइच आ गईं। रश्मि ने यहां के तारा इंटर कॉलेज से क्लास 8 से पढ़ाई शुरू की।
इसी बीच रश्मि के पिता का तबादला इलाहाबाद में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर हो गया। यहां रश्मि ने नैनी यूनिवर्सिटी एग्री कल्चर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद रश्मि ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। इसके एक साल बाद रश्मि को फैशन डिजाइनिंग में जॉब मिल गई। दिल्ली में ही रश्मि ने 8 से 9 साल जॉब की। इस दौरान रश्मि की शादी इलाहाबाद के रहने वाले विराग मिश्रा से हो गई।
आगे पढ़िए शादी के बाद भी करती रहीं जॉब...