पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Religion Conversion Program Afraid Christian Community

अलीगढ़: धर्म जागरण मंच के 'घर वापसी' कार्यक्रम से ईसाईयों में डर, सुरक्षा की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सपा विधायक जमीर उल्लाह के साथ फादर जोनाथन।
अलीगढ़. धर्म जागरण मंच द्वारा अलीगढ़ में 25 दिसंबर को होने वाले 'घर वापसी' कार्यक्रम से ईसाई समुदाय भयभीत है। उन्हें अपनी और गिरजाघरों की सुरक्षा का डर सता रहा है। ईसाई पादरियों ने चर्च की सुरक्षा किए जाने की मांग एसएसपी से की है। उनका कहना है कि अलीगढ़ में ईसाईयों की संख्या बहुत कम है। उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर बीते शुक्रवार शाम अलीगढ़ के ईसाई धर्म के लोग शिशियापाड़ा चर्च के परिसर पहुंचे। वहां से सभी सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां एसएसपी जे रविंद्र गौड़ के मुलाकात की और सुरक्षा की मांग है। उनके साथ में सपा विधायक जमीर उल्लाह भी थे। शिशियापाड़ा चर्च के फादर जोनाथन का कहना था कि 15 दिसंबर से क्रिसमस को लेकर चर्च में आयोजन शुरू हो जाएंगे। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर तक चलेंगे। ऐसे में 25 दिसंबर को धर्म जागरण मंच द्वारा आयोजित 'घर वापसी' कार्यक्रम रद्द किया जाना चाहिए। चर्च की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की जानी चाहिए।
सपा विधायक जमीर उल्लाह ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। अलीगढ़ शहर में ऐसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलेगी। धर्म के नाम पर यहां माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। चर्च की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ताकि खुशी में खलल नहीं पड़े। वहीं, एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने ईसाई समुदाय को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है।
धर्मपरिवर्तन कार्यक्रम के लिए कॉलेज प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
धर्म जागरण समिति का कार्यक्रम अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होना था। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कंटक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि बीते 19 नवंबर को कॉलेज प्रबंधन को कार्यक्रम के विषय में बताते हुए चिट्ठी लिखी गई थी। जवाब में शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने धर्मांतरण कार्यक्रम की अनुमति देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यहां केवल हिंदू सम्‍मेलन हो सकता है। धर्म परिवर्तन के मामले में उन्‍हें प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी।
कॉलेज प्रबंधक गिर्राज किशोर गोदानी का कहना है, ''महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में धर्म जागरण समिति सिर्फ हिंदू सम्मेलन और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन ही कर सकेगी। इसके लिए भी उन्हें प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। सुरक्षा का जिम्मा भी खुद उठाना होगा। हमने धर्म परिवर्तन की कोई अनुमति नहीं दी है। कॉलेज में धर्म परिवर्तन नहीं होगा।''
आगे पढ़िए, CM अखिलेश ने कहा- हमारा भी धर्म परिवर्तन करा देगी BJP...