पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Road Accident One Dead Eight Injured Saharanpur Uttar Pradesh Latest News Hindi

सहारनपुर: अनियंत्रित होकर पलटी जीप, एक की मौत, आठ घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर/मेरठ. जनपद के गंगोह कस्बे में रविवार की रात करीब सात बजे एक जीप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए। उन्‍हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जनपद के थाना नागल के गाव नैनसोब निवासी राकेश की पुत्री का गंगोह कस्बे में रिश्ता तय हुआ था। रविवार को लड़की पक्ष के लोग सगाई लेकर गंगोह गए थे। गंगोह के मोहल्ला टाकान में सगाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सगाई की रस्म होने के बाद सभी लोग जीप में सवार होकर अपने घर के लिए चल दिए।
जीप में कुल 14 लोग थे। जीप को गांव नैनसोब का रहने वाला मोनू चला रहा था। जिस समय जीप अनाज मंडी से कुछ आगे पहुंची तो सामने से आ रहे एक साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। वह आगे जाकर पलट गई। इस हादसे में गांव नैनसोब निवासी ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक, गोविंद, विष्णु, संजय, नाथीराम, मोनू घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना 108 नंबर पर दी गई। मौके पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां पर घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
फोटो: घायल का इलाज करते चि‍कि‍त्‍साकर्मी।