फोटो: जाम के बीच परेशान यात्री।
आजमगढ़/वाराणसी. आजमगढ़ के रोडवेज बस स्टेशन के पास बुधवार को बसों को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज बस चालक में झड़प हो गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए बदसलूकी से आक्रोशित बस चालकों ने रोडवेज तिराहे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बसों को सड़क पर खड़ाकर जाम लगा दिया। चालको ने टैफिक पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
रोडवेज तिराहे पर डॉ. अंबेडकर डिपो की बस कुछ सवारियों को बैठाने के लिए रूक गई। इसके बाद वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने चालक को बस आगे बढ़ाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में झड़प हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने चालक के साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद रोडवेज चालकों ने जमकर हंगामा किया।
उन्होंने बसों को रोड पर खड़ाकर जाम लगा दिया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा कर रहे चालक ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां प्राइवेट बस चालकों द्वारा जाम लगाया जाता है। इससे आम लोगों को फजीहत झेलनी पड़ती है।
आगे देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...