पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sadhvi Prachi Said Azam Khan Is Ancestors Of Lord Rama

साध्‍वी प्राची ने कहा- भगवान राम हैं सपा नेता आजम खान और बुखारी के पूर्वज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखीमपुरखीरी/लखनऊ. बीजेपी नेता साध्‍वी प्राची ने एक बार फिर गैर हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है। साध्‍वी ने कहा कि यूपी कैबिनेट मंत्री आजम खान, अब्‍दुल्‍ला बुखारी और कादिर राना के पूर्वज भगवान राम और श्रीकृष्‍ण थे। साध्‍वी ने लव जिहाद और गोहत्‍या जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई।

रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल द्वारा स्थानीय नसीरुद्दीन मौजी मेमोरियल हॉल में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विहिप की केंद्रीय मातृ शक्ति की मंत्री मीनाक्षी ताई, साध्वी प्राची और अयोध्या के महंत चिनमय दास मौजूद रहे।

यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि शायद आजम खान को पता नहीं कि साध्‍वी लोगों का काम बच्‍चा पैदा करना नहीं है। ऐसे में यदि वे हमारा काम ही देखना चाहते हैं तो वृंदावन वात्सल्य आश्रम जाएं, जहां 40 हजार बच्‍चों को शिक्षा दी जा रही है। सपा सरकार के बिगड़ैल मंत्रियों की क्‍लास तो स्‍वयं अपर्णा और डिंपल यादव को लेनी चाहिए।

नकारा पशुओं को काटने का लाइसेंस पूर्व पीएम ने दिया

गोहत्‍या के मुद्दे पर बोलते हुए साध्‍वी प्राची ने कहा कि संतों का एक प्रतिनिधमंडल जब पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने गया था तो उन्‍होंने कहा कि नकारा पशुओं को काटने का लाइसेंस तो स्‍वयं उन्‍होंने ही दे रखा है। इस पर साध्‍वी ने जवाब दिया कि जब पशु बूढ़ा हो गया तो नकारा और कोई नेता बूढ़ा हुआ तो प्रधानमंत्री बना दिया जाता है।

आगे ​पढ़ि​ए साध्‍वी प्रेम विरोधी नहीं हैं...