तस्वीर में: ग्रामीणों से घिरा जालसाज राहुल।
- ग्रामीण युवकों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
- दर्जनों लोगों से ठग चुका है लाखों रुपए
- कई बैंकों के फर्जी लेटरपैड बरामद
सहारनपुर. बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ग्रामीण युवाओं से ठगी करने वाले एक जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वह अब तक दर्जनों युवाओं को निजी क्षेत्र के बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। उसके पास से कई बैंकों के लेटरपैड बरामद हुए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके द्वारा दिया गया ज्वॉइनिंग लेटर लेकर संबंधित व्यक्ति ने अन्य ग्रामीण युवकों को दिखाया और पूछताछ की। इस पर सभी ने लेटर फर्जी होने की बात कही।
बताते चलें कि जनकपुरी थानाक्षेत्र के गांव चक हरेटी निवासी अतर सिंह शर्मा के यहां तीन महीने पहले एक युवक ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताते हुए अतर सिंह के पोते नितिन शर्मा को एचडीएफसी बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात कही। उसने अपना नाम राहुल बताया और कहा कि बैंक के अधिकारियों को देने के लिए एक लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी।
तीन महीने बाद भी नहीं लगी नौकरी
राहुल ने कहा इसके लिए आधी रकम एडवांस देनी होगी और आधी रकम ज्वॉनिंग लेटर मिलने के बाद देनी होगी। अतर सिंह ने अपने पोते की बैंक में नौकरी लगने के लालच में राहुल को पहले ही बीस हजार रुपए दे दिए, लेकिन तीन महीने बाद भी नौकरी नहीं लग सकी।
थमाया फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर
रविवार को नटवरलाल राहुल एक बार फिर अतर सिंह के घर पहुंच गया और एक सादे कागज पर बनाया गया एचडीएफसी बैंक का ज्वॉइनिंग लेटर देते हुए बचे हुए 80 हजार रुपए की मांग करने लगा। इस पर नितिन ने जब लेटर पढ़ा तो उसे कुछ शक हुआ और उसने अपने आसपास के ग्रामीण युवाओं को बुलाकर लेटर की बाबत पूछताछ की। ग्रामीण युवाओं ने लेटर को पूरी तरह से फर्जी बताया, क्योंकि इस लेटर पर न तो बैंक का लोगो था और न ही किसी अधिकारी की मोहर।
आगे पढ़िए ग्रामीण युवकों ने बंधक बनाकर की जमकर की पिटाई...