तस्वीर में: सहारनपुर में घने कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन।
सहारनपुर. पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश का प्रतिकूल प्रभाव मैदानी भागों में दिखाई देने लगा है। दो दिन से जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। इसके कारण सुबह के समय का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बस चालकों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में 15 से 25 मिनट का समय लग रहा है। वहीं, कुछ ट्रेनें भी लेट रहीं। दूसरी ओर, सुबह के समय जहां कोहरे और हल्की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं दोपहर के वक्त पड़ने वाली भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है।
बताते चलें कि
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरारखंड में हो रही बारिश से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। शिवालिक पर्वतमाला से सटे सहारनपुर जिले में दो दिन से सुबह के वक्त जमकर कोहरा पड़ रहा है। यह कोहरा रात में दो बजे के बाद आता है और सुबह करीब आठ बजे तक बना रहता है।
कोहरे के कारण ट्रेनें हुईं लेट
गुरुवार को पड़े कोहरे का प्रतिकूल प्रभाव यातायात पर भी सीधा दिखाई दिया। कोहरे के कारण तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली सहारनपुर-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारत समय से करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। वहीं,
जम्मूतवी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से यहां पहुंच सकी।
रेंग-रेंगकर चल रही बसें
इसके अलावा देहरादून, विकास नगर और हरिद्वार के लिए रवाना होने वाले यूपी रोडवेज की बसों के संचालकों को भी कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार मार्ग पर भगवानपुर से लेकर बहादराबाद तक इस कदर कोहरा था कि इस मार्ग पर रेंग-रेंगकर बसें चल रही थीं। इसके अलावा सहारनपुर-अंबाला हाइवे पर भी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक…