पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saharanpur Objectionable Condition Two Girl Arrested Boys Absconding

सहारनपुर: रंगरलियां मानते पकड़ी गईं दो युवतियां, दोनों युवक मौके से फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: कृषक छात्रावास में पकड़ी गईं दोनों युवतियां।
सहारनपुर.नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी के पास कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार की रात कुछ युवक-युवतियां आपत्‍त‍िजनक हालत में देखी गईं। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। मौके से दो युवतियां पकड़ी गईं, जबकि युवक फरार हो गए। पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी के पास स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख युवक मौके से भाग निकले, जबकि युवतियां भागकर कृषक छात्रावास के एक कक्ष में घुस गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
गुस्साए लोगों ने कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। इससे पहले कि भीड़ युवतियों पर आक्रामक होती, सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को किसी तरह समझाने का प्रयास किया।
आगे पढ़िए क्‍या कहते हैं आसपास के लोग...