पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saharanpur Snakes Terror Family Homeless Latest News

अजब-गजब: सांपों के आतंक से बेघर हुआ परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: गांव में निकले सांप।
सहारनपुर. एक सांप को मारा तो एक ही तरह के 16 सांप सामने आ गए। यह कोई फिल्‍मी कहानी नहीं है। बड़गांव थानाक्षेत्र के एक घर में सांपों ने बसेरा बना लिया है। इससे गांव में तो दहशत है ही साथ ही घरवालों को भी बेघर होना पड़ गया है।

बताते चलें सहारनपुर जिले के बड़गांव थानाक्षेत्र के सिरसली कलां गांव निवासी रफीक ने एक महीने पहले घर में निकले एक सांप को मार डाला था। इसके बाद उसे घर के बाहर ही फेंक दिया था। बुधवार को एक बार फिर एक सांप निकला तो उन्‍होंने उसे भी मार डाला।

इसके बाद एक के बाद एक करीब 16 एक ही तरह के सांप निकलते गए। इन्‍हें देख परिवार के लोग सहम उठे और घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे आ गए। अफरा-तफरी के माहौल को देखते हुए एक युवक शाहनवाज ने सभी सांपों को मौत के घाट उतार कर एक गड्ढे में मिट्टी से दबा दिया।

आगे पढ़िए क्‍या कहता है रफीक...