पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saharanpur Student Death In Truck Collision

सहारनपुर: ट्रक ने छात्रा को मारी टक्कर, लोगों ने किया हंगामा, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: हादसे के बाद हंगामा करते लोग।
सहारनपुर. साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। बीजेपी नेताओं और क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर सांठगांठ कर ट्रकों को नो एंट्री से निकलवाने का आरोप लगाया। घायल छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी और लार्ड महावीरा स्कूल की कक्षा सात की 12 वर्षीय रिया माहेश्वरी पुत्री संजीव माहेश्वरी साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब वह चिलकाना रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के हाथ में फैक्चर भी हो गया।

गुस्‍साए परिजनों ने किया हंगामा

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और बीजेपी महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने चिलकाना रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी पैसे लेकर ट्रकों को नो एंट्री में घुसने देते हैं। इस कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मामले की सूचना मिलते ही सीओ प्रथम डा. प्रवीन रंजन और कोतवाली मंडी प्रभारी बीपी सोलंकी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए और जाम खोला। सीओ ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आगे तस्‍वीरों में देखिए लोगों ने हंगामा कर ट्रक में की तोड़फोड़...