झांसी. सपा सरकार की गुंडागर्दी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। झांसी से करीब 80 किमी. दूर कस्बा गुरसरायं में शनिवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। इस बवाल की शिकायत लेकर दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाने पहुंचे। यहां पहुंचकर सत्ताधारी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि थाने के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी और करीब छह मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दी गई। इस पूरे नजारे को पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
पुलिस थाने में इस घटना को कवर करने पहुंचे एक मीडियाकर्मी से भी सत्ताधारी लोगों ने दबंगई की। मौके पर एक पत्रकार को भी लोगों ने जमकर पीटा। इस घटना से गुरसरायं कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, एसएसपी किरण एस. ने कहा है कि बवाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना में कस्बे में इतनी दहशत फैल चुकी है कि रविवार को भी अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें तक नहीं खोलीं।
बताते चलें कि शनिवार की देर रात सपा नेता से जुड़े कुछ लोगों ने सपा नेता के बेटे को मामूली विवाद के चलते मार दिया। इससे घबराकर बेटा अपने घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने भी सत्तापक्ष सपा से जुड़ाव होने की बात कही। इससे मामला औश्र बढ़ गया और दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए।
थाने पहुंचकर गाडि़यों में लगाई आग
सत्ताधारी दोनों पक्षों ने थाने में जाकर भी एक-दूसरे से मारपीट की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने थाने के बाहर खड़ी छह बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी को पूरी तरह से आग के हवाले कर दिया। सत्ता का दबाव और डर इस कदर था कि पुलिस ये सब कुछ बस मूकदर्शक बनकर देख रही थी। वहीं, एसएसपी ने इस मामले मेकं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
फोटो: ध्ू-ध्ू कर जलती हुई गुरसरांय थाने के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी।