पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Party Won Hamirpur charkhari Seat Bypoll Jhansi Latest News

चरखारी और हमीरपुर पर सपा का कब्जा, बीजेपी को मिली करारी हार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: हमीरपुर और चरखारी सीट पर जीत का जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता।
झांसी. महोबा की चरखारी विधानसभा सीट पर बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। उमा भारती द्वारा छोड़ी गई सीट पर सपा उम्मीदवार कप्तान सिंह राजपूत ने जीत हासिल की है। इन्होंने 50 हजार 805 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को हराया है। 44 हजार 203 वोटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही, जबकि बीजेपी भाजपा की गीता सिंह 38 हजार 786 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
महोबा की चरखारी विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर थी। माना जा रहा था कि उमा भारती द्वारा सीट छोड़े जाने के बाद बीजेपी की मोदी लहर यहां काम करेगी। हालांकि, नतीजे आने के बाद बाजी पलट गई। बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सपा ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया। वहीं, इस सीट के जाने से झांसी में बीजेपी की प्रतिष्ठा को करारा झटका लगा है।

बतातें चलें कि 13 सितबंर को हुए उपचुनाव में यहां 59.50 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 1 लाख 93 हजार 305 वोट डाले गए थे। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह राजपूत ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी। यहां 28वें राउंड में ही नतीजे घोषित कर दिए गए। उपचुनाव में जीत का सेहरा सपा के कप्तान सिंह राजपूत के सिर बंधा। उन्हें कुल 95 हजार 508 वोट मिले। कांग्रेस के रामजीवन यादव 44 हजार 203 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बीजेपी की गीता सिंह को सिर्फ 38 हजार 786 वोट मिले। यहां नोटा का इस्तेमाल भी खूब हुआ। उपचुनाव में कुल 3 हजार 495 लोगों ने नोट बटन दबाया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, उपचुनाव के नतीजे आने के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ताओं की तस्वीरें...