पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sanjay Singh Speaks On Violence Outside His Amethi Residence

अमेठी राजघराने की संपत्‍त‍ि पर हुए खूनी सघर्ष पर बोले संजय सिंह, दूर रहे मीडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: कांग्रेस सांसद संजय सिंह और उनकी दूसरी पत्‍नी अमिता सिंह
नई दिल्‍ली. अमेठी राजघराने के 'भूपति महल' पर कब्‍जे को लेकर रविवार को हुए खूनी संघर्ष को कांग्रेसी सांसद राजा संजय सिंह ने दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि मीडिया इस मामले से दूरी बनाए रखे। बता दें कि भूपति महल को लेकर संजय सिंह और उनकी पहली पत्‍नी गरिमा सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह आमने-सामने हैं। सोमवार को गरिमा ने भी कहा कि वह संजय सिंह के खिलाफ एक से ज्‍यादा शादी करने का आरोप लगाते हुए केस करेंगी।
रविवार को कांग्रेसी सांसद और उनकी दूसरी पत्‍नी अमिता सिंह के अमेठी आने की खबरें मिलते ही कुछ गांववालों ने महल को घेर लिया था। गांववालों और पुलिस के संघर्ष में कुछ मीडियाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। फायरिंग में एक पुलिसवाले की मौत भी हो गई थी।
रविवार की घटना पर संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह प्‍यार उमड़ता है, उसी तरह पारिवारिक विवाद भी उभर आते हैं। पहली पत्‍नी के परिवार का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे कि उन्हें क्‍या समस्‍या है? सिंह के मुताबिक, ''अनंत विक्रम सिंह और बाकी लोगों ने लोगों का वक्‍त और ऊर्जा, दोनों ही खराब किया है और यह उनकी अपरिपक्‍वता की निशानी है। संघर्ष में एक पुलिसवाले के मारे जाने से हमें दुख पहुंचा है।''
आगे की स्‍लाइड में देखें: अमेठी में रविवार को हुए संघर्ष से जुड़ी तस्‍वीरें...