पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saurabh Upadhyay Got 371 Th Rank In Civil Services

\'सिविल सर्विस की तैयारी हर इंसान को एक बार जरूर करनी चाहिए\'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोएडा. हर इंसान को एक बार सिविल सर्विस की तैयारी जरूर कर लेनी चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास होता है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करना तो एक अलग बात है, लेकिन तैयारी करने के बाद आपके ज्ञान का स्तर, आत्मविश्वास और जीवन के संघर्ष में लड़ने की क्षमता विकसित होती है। यह कहना है सिविल सर्विसेज में 371वीं रैंक हासिल करने वाले सौरभ उपाध्याय का। यूपी के गोरखपुर के रहने वाले सौरभ ने दूसरे प्रयास में ही सफलता का स्वाद चखा है।
उन्होंने गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर से 10वीं और एमजी इंटर कालेज से 12वीं पास करने के बाद आईआईटी कानपुर में दाखिला ले लिया। यहां से बीटेक और एमटेक करने के बाद बंगलुरू में नौकरी करने लगे। नौकरी के दौरान सौरभ को एहसास हुआ है कि उन्हें सिविल सर्विस की तरफ जाना चाहिए। पर एक अच्छी नौकरी छोड़ कर तैयारी करने का फैसला मुश्किल था। आभिभावकों की पहल पर उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली तैयारी के लिए चले आए। पहले प्रयास में वह मुख्य परीक्षा तक गए। उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे प्रयास में ही उन्होंने भारत की सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली।
सौरभ बताते हैं कि सिविल सविस की तैयारी के लिए बैकग्राउंड बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है। तैयारी के समय मेहनत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। कई सारे लोग उदाहरण हैं, जिनकी शिक्षा अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया था। दूसरे परीक्षाओं की तुलना में इसमें मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। तैयारी का कोई शार्टकर्ट नहीं है। प्रॉपर गाइडेंस होनी चाहिए। मार्केट में मैटेरिय़ल बहुत ज्यादा है। एक व्यक्तिगत परामर्श से अभ्यर्थी को तैयारी की सही दिशा मिलती है। विषय की जो तैयारी हो चुकी है, उसकी दोस्तों के बीच चर्चा करने से विषय का कांस्पेट क्लियर होता है। तैयारी में डिस्कसन बहुत महत्वपूर्ण है। नौकरी करते हुए भी तैयारी की जा सकती है।
आगे तस्वीरों में देखिए सौरभ का मस्त अंदाज...