तस्वीर में: मृतक मासूम।
मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में मंगलवार को काशीराम योजना आवास ई ब्लॉक में एक सात साल की मासूम से
रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक इस
वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची के सौतेले पिता ने
उसके साथ रेप किया। सच्चाई सबके सामने न आ जाए इसके लिए उस दरिंदे ने मासूम का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की मां जब कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक मासूम के परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगे देखिए इस घटना से संबंधित तस्वीरें....