तस्वीर में: सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
रामपुर/लखनऊ. छह लड़कियों और छह लड़कों को बुधवार को एक होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। पुलिस ने इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। लड़कों में एक होटल का संचालक भी शामिल बताया जा रहा है, जो लड़कियों को यहां रंगरलियां मनाने के लिए लेकर आया करता था। उनके कमरों से अश्लील सामाग्री भी बरामद की गई है। पुलिस सभी को सिविल लाइन थाने लेकर आई, इसके बाद लड़कियों को महिला थाने भेज दिया गया और युवकों को सिविल कोतवाली में ही रोक लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह छापा सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिलने पर डाला था। पुलिस को कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि शहर के कई नामी होटलों में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को जब नगर के सीओ अले हसन खां ने दल बल के साथ छापेमारी की, तो परतें खुलती चली गईं। होटल लार्डस पैलेस से एक के बाद एक लड़कियां निकलने लगी।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक, सभी लड़कियां और लड़के रामपुर शहर के रहने वाले हैं। पकड़े गए छह आरोपियों में से एक होटल संचालक भी है। पुलिस का यह छापा सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर डाला गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पहले भी पुलिसवालों को ऐसी शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आगे देखिए इस खबर से संबंधित तस्वीरें...