पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sitapur Railway Checking Campaign 32 Passengers Caught Without Ticket

सीतापुर: रेलवे ने चलाए चेकिंग अभि‍यान, 32 यात्री पकड़े गए बि‍ना टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ/सीतापुर. राजधानी लखनऊ से गुरुवार को सीतापुर पहुंची रेलवे की स्पेशल टीम ने चेकिंग के दौरान 32 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा। इन यात्रियों को स्टेशन पर ही रेलवे कोर्ट लगाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने सभी का चालान कर जुर्माना वसूल किया। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यह अभियान रेलवे अफसर चलाएंगे।
बताते चलें कि‍ सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक टीम सीतापुर स्थित छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने ट्रेन संख्या 52237, 5310 और 52239 में यात्रि‍यों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने 32 लोगों को बिना टिकट पकड़ा। वहीं अटरिया स्टेशन पर चलाए गए अभियान में ट्रेन संख्या 5319 से उतरने वाले यात्रियों की चेकिंग कर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया।
मजि‍स्‍ट्रेट के सामने हुए पेश, वसूला गया जुर्माना
बिना टिकट यात्रियों का चालान करने के बाद स्टेशन परिसर में रेलवे न्यायालय लगाई गई, जिसमें मजिस्ट्रेट सूर्यकांत के समक्ष सभी को पेश किया गया। यहां जुर्माना वसूल करने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। एसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रि‍यों के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अन्‍य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बि‍ना टिकट सफर करने वाले पकड़े गए लोगों को यात्री प्रतीक्षालय में सभी कैद कर दिया गया। हैरत की बात तो यह है कि कैंट स्टेशन पर ही जीआरपी थाना और आरपीएफ कोतवाली है। बावजूद इसके अपराध के दायरे में आए बगैर टिकट लोगों को आरामतलब वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय में रखा गया।
फोटो: कैंट स्टेशन पर बि‍ना टिकट पकड़े गए यात्रियों से कोर्ट लगाकर जुर्माना वसूलते रेलवे अफसर।