पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Snowfall Temperature Low Cold Increase Saharanpur Uttar Pradesh Latest News Hindi

सहारनपुर में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावि‍त, सूनी पड़ीं सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ओलावृष्‍टि‍ के बाद हाथ में बर्फ का टुकड़ा लि‍ए स्‍थानीय शख्‍स।
सहारनपुर/मेरठ. सर्द मौसम की पहली बारिश के साथ ही रवि‍वार को जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में स्नो फॉल हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में जहां जमकर ओलावृष्टि हो रही है, वहीं उत्तराखंड की सीमा से लगे जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे जनजीवन पूरी तरह स्थिर हो गया है। तापमान न्यूनतम तीन डिग्री तक पहुंच गया है।
शनिवार को दि‍न और रात में बारि‍श के बाद रविवार की सुबह का नजारा अलग ही दि‍खा। लोगों की छतों पर भारी मात्रा में ओला पड़ा मिला, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में स्नो फॉल भी हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में एक से दो फीट तक ओला पड़ चुका था। यमुना नदी से सटे इलाकों गंगोह, सरसावा, नकुड़ और साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्रों में रवि‍वार सुबह चार बजे से ही ओलावृष्टि शुरू हो गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर और देहात में हो रही रिमझिम बारिश और बर्फबारी से लोग अपने अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए। रविवार को शहर की सड़कों पर रहने वाली भीड़ आज पूरी तरह से गायब रही। बर्फबारी के कारण तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला में दोपहर एक बजे रिकॉर्ड किए गए तापमान के अनुसार जनपद का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
बारह घंटे की देर से चल रही हैं रेल गाड़ियां
दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर यातायात पर भी दिखाई पड़ रहा है। जम्मू और अमृतसर से आने वाली कई रेल गाड़ियां बारह घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें अमृतसर-हावडा एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस और जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस शामिल हैं। रात को बारह बजे आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रवि‍वार सुबह आठ बजे सहारनपुर पहुंच सकी। इसके अलावा जम्मूतवी-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस सहि‍त कई ट्रेन भी देर से सहारनपुर पहुंच सकीं।
आगे देखि‍ए ओलावृष्‍टि‍ की अन्‍य तस्‍वीरें...