पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Statue Of Journalist Stand Who Died By Bullet Of Mafia

खनन माफिया की गोलियों के शिकार हुए मूलचंद यादव की लगेगी प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. खनन और भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले पत्रकार की प्रतिमा झांसी में लगेगी। एक राष्ट्रीय अखबार के ब्यूरो चीफ रहे मूलचंद यादव की माफियाओं ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूलचंद ने इनके खिलाफ अभियान चलाया था। यह पहला मौका है जब सात जिलों वाले बुंदेलखंड में किसी पत्रकार की प्रतिमा लगेगी।
जानकारी के मुताबिक, बुंदेलखंड में खनन बड़े पैमाने पर पर होता है। मूलचंद ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा था। इसकी वजह से खनन माफियाओं के निशाने पर आए मूलचंद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला प्रशासन ने पत्रकारों के धरने के बाद प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
मूल रूप से झांसी के रहने वाले मूलचंद यादव की लगभग पांच वर्ष पहले इलाइट चौराहे पर हत्या की गई थी। वह एक राष्ट्रीय अखबार में ब्यूरो चीफ थे। उन्होंने झांसी और आसपास के भू और खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। लगातार खबरें प्रकाशित होने से नाराज खनन माफियाओं ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। झांसी में उन्हें शहीद माना जाता है।

फोटो: पत्रकार भवन परिसर, जहां पत्रकार मूलचंद यादव की लगेगी प्रतिमा।