पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Strangulation Murder Of Innocent Eight Years Boy Accused Cut Wrist Also

अमरूद तोड़ने पर आठ साल के मासूम की गला दबाकर हत्‍या, हाथ की कलाई भी काटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी/बांदा. पेड़ से अमरूद तोड़ने के कारण एक व्‍यक्ति ने मासूम बच्‍चे की गला दबाकर हत्‍या कर दी। जिस हाथ से बच्‍चे ने अमरूद तोड़ा था, हत्‍यारोपी ने उस हाथ की कलाई तक काट दी। इसके बाद हत्‍यारोपी ने बच्‍चे के शव और कलाई को अलग-अलग जगह पर बालू में दबा दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्‍थल पहुंची पुलिस ने बालू में दबे शव को बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमरूद तोड़ने पर बच्‍चे की हत्‍या करने का मामला बांदा के शहर कोतवाली का है। एसपी बांदा राकेश शंकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि, शहर कोतवाली के निमनी पार मोहल्‍ले में एक अमरूद का बाग है। इसी बाग से कक्षा चार में पढ़ने वाले आठ वर्षीय मासूम बच्‍चे ने बीते सोमवार को अमरूद तोड़ लिया।

मौके पर मौजूद बाग के मालिक ने बच्‍चे को देख लिया। इसके बाद उसने बच्‍चे को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। हत्‍यारा यहीं नहीं रुका और उसने बच्‍चे के हाथ की उस कलाई को भी काट दिया, जिससे अमरूद तोड़ा था। हत्‍या की बात को छिपाने के लिए हत्‍यारोपी ने शव और कलाई को अलग-अलग जगह बालू में दबा दिया।

देर रात गायब हुआ बच्‍चा

बताया गया कि बच्चा बीते दिन देर रात नौ-दस बजे के बीच गायब हुआ। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्‍चा नहीं मिला। इसी बीच लोगों को मंगलवार सुबह कुछ शक हुआ तो उन्‍होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू खोदी तो बच्चे की कलाई और कटा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की हत्या करने वाला फरार है।

फोटो: मृतक बच्‍चे का शव और विलाप करते परिजन।