पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suspended IAS Officer Has Been Deployment

छेड़खानी के आरोप में निलंबित रहे आईएएस अफसर को मिली तैनाती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में चलती ट्रेन में एक लड़की के साथ कथित दुराचार के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी को लड़की के परिवार के साथ समझौता हो जाने के बाद पुन: बहाल कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष अक्टूबर में चलती ट्रेन में एक लड़की के साथ कथित दुराचार की कोशिश में निलंबित किए गए वर्ष 2001 बैच के आईएएस अधिकारी शशिभूषण सुशील को रविवार को सिंचाई विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। सुशील पर जब दुराचार का आरोप लगा था तब वे तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव थे।
पिछले वर्ष दिल्ली से लखनऊ आ रही लखनऊ मेल के एसी-2 कोच में यात्रा के दौरान सुशील पर एक लड़की के साथ कथित दुराचार का आरोप लगा था। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उक्त लड़की की मां की शिकायत पर जीआरपी लखनऊ ने इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की थी।
हालांकि सुशील ने उनके विरुद्ध लगे आरोप को गलत बताते हुए घटना को महज कहासुनी का मामला बताया था। मगर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। प्रदेश सरकार ने बहरहाल शिकायतकर्ता महिला द्वारा अपनी शिकायत वापस ले लिए जाने के बाद सुशील का निलंबन समाप्त कर दिया और उन्हें सिंचाई विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दे दी गई।