पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Swami Chinmayanand Blame Uttar Pradesh Government Charges Of Corruption

स्‍वामी चिनमयानंद ने कहा- 'यादव शब्‍द आते ही प्रशासन की नसें ढीली हो जाती हैं'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पूर्व केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद।

शाहजहांपुर/लखनऊ.
अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार में पूर्व गृह राज्‍यमंत्री रह चुके स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने सैयद अहमद बुखारी और कैबिनेट मंत्री आजम खान को हरामजादा कहा है। स्‍वामी ने कहा कि बुखारी ने अपने बेटे की दस्‍तारबंदी में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया जबकि पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ को निमंत्रण भेजा। जब देश में ऐसे लोग मौजूद हैं तो साध्‍वी का कहना गलत कहां से है? उनकी इस बात पर खड़ी भीड़ तेज आवाज में जय श्री राम के नारे लगाने लगी।

स्‍वमी चिन्मयानंद यहीं नहीं रुके। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेते हुए मुलायम सिंह यादव और आजम खान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा- 'देश की जमीन से आतंकी गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन कई लोग इससे बेफिक्र हैं। मैं विपक्ष और खासकर मुलायम सिंह यादव से पूछना चाहता हूं। एक महिला 17 राजपूतों को बंदूक से भून देती है। वह फूलन देवी एक सांसद बनती है। ऐसे में फिर उस महिला से क्यों समस्या होती है जो उसी वर्ग की है और देश में विभाजन की राजनीति से चिंतित है।' चिन्मयानंद ने यह सवाल साध्वी निरंजना ज्योति को लेकर पूछा। स्वामी ने कहा- 'जाहिर है मोदी को यदि साध्वी रामजादा कहती हैं तो आजम खान को क्या कहना चाहिए?'

यूपी सरकार पर भ्रष्‍टाचार का आरोप

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्‍मयानंद ने यूपी सरकार पर भ्रष्‍ट होने का आरोप लगाया है। नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की अकूत सं‍पत्ति के खुलासे के बाद उन्‍होंने कहा कि यूपी में यादव एक छाता बन गया है। ऐसे में चाहे वह नाम का यादव हो या जाति का यादव। आज यादव शब्द जहां भी आ जाता है, वहां प्रशासन की नसें अपने आप ही ढीली हो जाती हैं। इस नाम के आते ही प्रशासन उस आक्रामकता के साथ कार्रवाई नहीं कर पाता है, जिस आक्रामकता के साथ उसे करना चाहिए।

भ्रष्‍टाचारों को संरक्षण देती है यूपी सरकार

मंगलवार को स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने कहा कि यूपी भ्रष्‍टाचार का केंद्र बना हुआ है। पिछले कुछ सालों में यहां बनने वाली सरकारें राज्‍य के भ्रष्‍ट नेताओं और अधिकारियों को पूरा संरक्षण देती हैं। ऐसे में अधिकारियों पर सरकार का जैसा नियंत्रण होना चाहिए, वो नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यादव सिंह के खिलाफ इतने मामलों में खुलासा होने के बाद भी उन्‍हें सिर्फ निलंबित किया गया। ये कदम भी उठाने के लिए सरकार ने एक हफ्ते से ज्‍यादा का समय लगा दिया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

आगे पढ़िए स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने कहा कि मोहम्‍मद हाशिम का बयान संत का बयान है...