पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teacher Try To Show MMS To Students Mathura Uttar Pradesh

स्कूल में MMS देखते पकड़े गए शिक्षक-शिक्षिका, परिजनों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक।
मथुरा. सौंख रोड स्थित अंबेडकरनगर कॉलोनी में स्थित तक्षशील स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका मोबाइल पर एमएमएस देखते मिले। अचानक छात्राओं के पहुंचने से उनकी करतूत सामने आ गई। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल के साथ ही अपने परिजनों को दी। इससे गुस्साए परिजन स्कूल पहुंच गए और शिक्षक को एक क्लास में बंद कर दिए, जबकि शिक्षिका मौके से फरार हो गई। छात्राओं द्वारा शिक्षक पर पोर्न दिखाने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
सौंख रोड स्थित अंबेडकरनगर कॉलोनी की हैंडपंप वाली गली में तक्षशिला पब्लिक स्कूल है। नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल में तकरीबन 100 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। अमूमन सभी छात्र-छात्राएं कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। गुरुवार की दोपहर स्कूल के शिक्षक जितेंद्र और शिक्षिका हेमा क्लास में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। तभी छात्रा मुस्कान (12) और शालिनी (13) उनके पास पहुंची। वीडियो देखने में तल्लीन जितेंद्र और हेमा को उनके आने की खबर तक नहीं हुई और छात्राओं ने उन्हें अश्लील वीडियो देखते देख लिया।
परिजनों ने किया हंगामा
छात्राओं ने तुरंत इसकी सूचना प्रिंसिपल उर्मिलेश शर्मा के साथ ही अपने परिजनों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही वह स्कूल पहुंची। इसी बीच छात्राओं के परिजन और आस-पास के लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रिंसिपल ने तुरंत ही शिक्षक को स्कूल के ही एक कमरे में बंद कर दिया और 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। इधर, मौका पाते ही शिक्षिका भाग निकली।
तीन दिन पहले भी वीडियो दिखाने की हुई थी कोशिश
सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर चौकी पुलिस को छात्रा मुस्कान और शालिनी ने बताया कि शिक्षक जितेंद्र ने तीन दिन पहले भी उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की थी। शिक्षक और शिक्षिका अक्सर मोबाइल में वीडियो देखते रहते हैं। कुछ देर बाद सीओ सिटी अनिल यादव और कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के बयान लिए।

शिक्षिका के पास है मोबाइल
सीओ सिटी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। जिस मोबाइल में वीडियो देखी जा रही थी, उसकी बरामदगी के साथ ही शिक्षिका से भी पूछताछ की जाएगी। सीओ ने बताया कि जिस मोबाइल में वीडियो देखी जा रही थी, वह शिक्षिका के पास बताया गया है। छात्राओं को वीडियो दिखाने के मामले की भी जांच की जाएगी।
आगे देखिए तस्वीर...