बाराबंकी/लखनऊ. यूपी के बाराबंकी में थाना लोनी कटरा इलाके के मंगल सिंह पुरवा गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग जनपद लखनऊ के नगराम इलाके से बाराबंकी के कोटवा धाम मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पाकर तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायलों में से छह की मौत हो गई।
तस्वीर में: पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली।