पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Train Standing Track Disturb Sitapur Uttar Pradesh Latest News Hindi

कपलिंग टूटने से तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, ट्रैक बाधि‍त होने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुर/लखनऊ. लखीमपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की झरेखापुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूट जाने से तीन घंटे तक वह खड़ी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर सीतापुर से गए रेल कर्मचारियों ने कपलिंग ठीक की। इस दौरान यात्रियों ने दूसरी ट्रेन और बसों की ओर रुख किया। वहां से गुजरने वाली अन्‍य ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से नि‍काला गया।

सीतापुर से मैलानी जाने वाली 52237 पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे झरेखापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पांच मिनट ठहरने के बाद वह बढ़ी ही थी, तभी उसकी कपलिंग टूट गई। इससे पैसेंजर ट्रेन के पहिए अचानक थम गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर मधुराम वर्मा ने सीतापुर कैंट स्टेशन स्थित रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इस बीच सीतापुर की तरफ से जाने वाली 52239 पैसेंजर ट्रेन को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। हालांकि सरकारी कर्मचारी सहि‍त तमाम यात्री रोडवेज बसों से लखीमपुर के लिए रवाना हो लिए। सीतापुर से झरेखापुर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग ठीक किया और साढ़े बारह बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। इसके बाद रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
फोटो: कपलिंग टूटने के कारण स्‍टेशन पर ट्रेन खड़ी हो गई। इससे यात्रि‍यों को असुवि‍धा हुई।