पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Bike Collision Road Accident Bahraich Three Dead Latest News

बहराइच: ट्रक की टक्कर से मासूम सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: घटनास्थल पर पड़े मृतकों के शव।
बहराइच. मरी माता मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग एक ही परिवार के बताएं जा रहे है। हालांकि अभी तीनों को शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित मरी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह बुद्धा रिजार्ट के पास ही पहुंचे ही थे कि लखनऊ की ओर से आ ही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लगभग सौ मीटर दूर जा गिरे। इससे मौके पर ही बाइक पर सवार मासूम सहित तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो पाया था। बाइक पर सवार तीनों लोग एक ही परिवार के बताएं जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराने में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगे देखिए खबर से संबंधित तस्वीर...