बुलंदशहर. बुधवार की सुबह बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ। डिबाई इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी। हादसे में एसओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से ही ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बताते चले कि आज, बुलंदशहर के साथ इलाहाबाद और हरदोई में भी सड़क हादसे हुए।
इलाहाबाद में कोचिंग जा रहे एक एडवोकेट के बेटे को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। वहीं, हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।